कोरबा (SR Sandesh News) : साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का एक दिवसीय बिलासपुर संभाग के कोरबा जिला में आगमन हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा साहू संघ के अध्यक्ष आनंद साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री प्रेमकिशन साहू, प्रदेश महामंत्री गेंदलाल साहू, सह-कोषाध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश संगठन सचिव हुम्मन साहू शामिल थे। कोरबा आगमन के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों ने जमनीपाली में युवा साहू समाज के साथियों के साथ मुलाकात किया। उक्त मुलाकात में उपस्थित युवा साहू समाज के सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने संबोधित किया। बैठक को साहू संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र साहू एवं पूर्व जिला महासचिव ईश्वर प्रसाद साहू ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में जिला साहू संघ संगठन सचिव व एल्डरमेन मनीराम साहू, जिला साहू संघ सचिव व पार्षद विजय कुमार साहू, वरिष्ठ भरत लाल साहू, साहू संघ केंद्र जमनीपाली दर्री अध्यक्ष बन्नु लाल साहू, सचिव बृजेश कुमार साहू, पूर्व युवा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र साहू, पूर्व संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष बिलासपुर लोकेश साहू, युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ कोरबा अध्यक्ष रवि साहू, जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू, केंद्र सचिव बलगी बरमपुर उमेश साहू, तुषार साहू, अविनाश साहू, कृष्णा साहू, साजन साहू, छबि साहू, पंकज साहू, टंकेश्वर साहू, लक्ष्मी साहू, ऋषभ साहू, मनीष साहू, रामनारायण साहू सहित अन्य युवा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस बैठक के दौरान प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष तथा साहू समाज के मार्गदर्शक रहे स्व. अर्जुन हिरवानी की जन्मजयंती पर याद करते हुए सादर श्रद्धाजंलि अर्पितकर शत्-शत् नमन किया एवं अंतिम छड़ी मे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा रवि साहू को पूरे जिले के समस्त सामाजिक बंधुओं को पौधा वितरण कर पौधारोपण हेतु संकल्पित करने का निर्देश दिया।
यह संपूर्ण जानकारी जिला साहू संघ (युवा प्रकोष्ठ) कोरबा के अध्यक्ष रवि साहू ने दिया।
Thursday, July 21, 2022
कोरबा : साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ एक दिवसीय जिला आगमन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment