*भाजपा के लखन प्रजापति बने निर्विरोध नपं उपाध्यक्ष*
नगर पंचायत पाली से भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 6 पार्षद लखन प्रजापति निर्विरोध रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष बन गए हैं.
नपं पाली में आज दोपहर 1:15 बजे नामांकन वापसी के बाद स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई. नपं पाली में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत है. कल हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद भाजपा के 10 और कांग्रेस के 5 पार्षद हो गए. जिसके बाद संख्या बल के आधार पर भाजपा की जीत लगभग तय थी. लेकिन उपाध्यक्ष पद पर नाम तय करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी में काफी माथा पच्ची हुई.कई दावेदार थे अंततः पार्टी ने व्हिप जारी कर लखन प्रजापति को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया था. जीत के बाद लखन की विजय रैली भी निकाली गई.भाजपाईयों,समर्थको मे हर्ष व्याप्त हो गया है.
Monday, March 17, 2025
Home
Unlabelled
भाजपा से लखन प्रजापति बने पाली से निर्विरोध नगर पंचायत उपाध्यक्ष
भाजपा से लखन प्रजापति बने पाली से निर्विरोध नगर पंचायत उपाध्यक्ष
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment