कोरबा : भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों से मिले भाजयुमो जिला महामंत्री अनूप यादव - SR Sandesh News

Breaking

SR Sandesh News

The most reliable and fastest news network.

Sunday, August 15, 2021

कोरबा : भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों से मिले भाजयुमो जिला महामंत्री अनूप यादव

कोरबा (SR Sandesh News) : देश की आजादी के 75वें वर्षगाँठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए प्रभारी के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता अपराजिता का रायपुर आगमन हुआ। कार्यक्रम के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के महामंत्री एवं दीपका नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा बरपाली मंडल के अध्यक्ष रवि साहू एवं युवा नेता सानिध्य सोलंकी के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता अपराजिता, भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष अमित साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मंत्री अमित मैशेरी शाह एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोषाध्यक्ष हेमंत सेवलानी से सौजन्य भेंटकर परिचयात्मक एवं संगठनात्मक चर्चा की।

No comments:

Post a Comment