पाली (SR Sandesh News) : सर्वोदय नगर पाली में राजकुमार गढ़ेवाल नामक व्यक्ति के घर पर करीब रात्रि डेढ़ बजे अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दिया। राजकुमार से जानकारी लेने पर पता चला है कि करीब रात्रि डेढ़ बजे उनके घर पर कुछ लोगों ने आग लगाया तत्पश्चात उनके घर के दरवाजे को जोर-जोर से खटखटाया गया राजकुमार अपने घर पर अकेले थे जिस कारण उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, घर पर आग लगने और खटखटाहट की आवाज सुनते ही राजकुमार ने अपने भाइयों को फ़ोन किया तत्पश्चात करीब ढाई बजे के आसपास 112 को सूचना दिया गया। राजकुमार के भाई और 112 के पहुँचने तक आग लगाने वाले फरार हो चुके थे।
हालांकि आग लगने से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुचा है लेकिन उनके रसोईघर में लकड़ियां और राशन सामग्री रखा हुआ था लकड़ी रखे होने के कारण रसोईघर पूर्णतः जलकर खाख हो चुका है। राजकुमार ने आज सुबह पाली थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
No comments:
Post a Comment