रायपुर : भाजयुमो के उपाध्यक्ष प्रबल ने दूरभाष के माध्यम से मरवाही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से आगामी मरवाही विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में किया चर्चा - SR Sandesh News

Breaking

SR Sandesh News

The most reliable and fastest news network.

Saturday, September 26, 2020

रायपुर : भाजयुमो के उपाध्यक्ष प्रबल ने दूरभाष के माध्यम से मरवाही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से आगामी मरवाही विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में किया चर्चा

रायपुर (SR Sandesh News) : मारवाही में आगामी उपचुनाव को लेकर दोनो ही पार्टियों इस बार अपना वर्चस्व बनाने इस बार हर पैतरे अपना रहे है, मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जोगी के रहते तक इस जगह में अब तक उनके अलावा कोई जीत न दर्ज कर सका है, तो वही उनके स्वर्गवास के बाद होने वाले चुनाव में दोनो ही पार्टियों के नेतागण वहां जीत हासिल करने हर सम्भव प्रयास शुरू कर दिए है इसी तारतम्य में आज प्रदेश भाजयुमो के उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने दूरभाष के माध्यम से मरवाही क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ किसानों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं जिले के विभिन्न पदाधिकारियों से आगामी मरवाही विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ पर गहन मंथन व चर्चा की। साथ ही मरवाही जिले की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। मालूम हो कि वर्तमान परिस्तिथियों में कोरोना महामारी की वजह से विशेष लॉकडाउन के चलते वह आवश्यक सामाजिक दूरी के कारण वह जमीन पर नहीं आ पा रहे हैं, बावजूद उसके अन्य सभी संभव माध्यमों से कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व आम जनता से श्री जूदेव जुड़े रहने की निरंतर कोशिश कर रहे हैं।

बातचीत के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह हिदायत भी दी कि वह इस महामारी के काल पर भीड़ के रूप में एकत्र ना हो व सामाजिक दूरी बनाए रख पूरी ऊर्जा के साथ भाजपा के पक्ष पर मतदान कराने की कोशिश करें।

मालूम हो कि इसके पूर्व भी श्री जुदेव मरवाही विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी  प्रमुख रह चुके हैं,जिसका लाभ भाजपा को इस क्षेत्र में मिल सकता है।

आज इस दूरभाष वार्ता के दौरान श्री जूदेव ने गौरेला पेंड्रा मरवाही भाजपा के जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल,नीरज जैन,बृजलाल राठौर ,समीरा पैकरा व जनपद सदस्य आयुष मिश्रा, भोलू नरहेल व अन्य भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से फोन पर बात की, उक्त जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धनंजय गोस्वामी ने दी।



 

No comments:

Post a Comment