रायपुर वालों की चांदी! राडा ऑटो एक्सपो 2026 में आधे दाम पर लगेगा रोड टैक्स, जानें कब से शुरू है सेल? - SR Sandesh News

Breaking

SR Sandesh News

The most reliable and fastest news network.

Thursday, January 1, 2026

रायपुर वालों की चांदी! राडा ऑटो एक्सपो 2026 में आधे दाम पर लगेगा रोड टैक्स, जानें कब से शुरू है सेल?


रायपुर (SR Sandesh News):
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर ऑटोमोबाइल जगत की चमक-धमक से सरोबार होने वाली है। रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) ने अपने बहुप्रतीक्षित 9वें 'राडा ऑटो एक्सपो–2026' की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह भव्य आयोजन 20 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक चलेगा।

सरकार का बड़ा तोहफा: रोड टैक्स हुआ आधा इस साल का सबसे बड़ा आकर्षण सरकार द्वारा दी गई भारी छूट है। राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन ने बताया कि एक्सपो के दौरान खरीदे जाने वाले वाहनों पर रोड टैक्स (RTO Tax) में 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का आभार व्यक्त किया है।

एक छत के नीचे सब कुछ एक्सपो में केवल गाड़ियाँ ही नहीं, बल्कि ग्राहकों की सुविधा के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएँ भी रहेंगी:
  • लेटेस्ट लॉन्च: देश-विदेश की नामी कंपनियों की लग्जरी कारें, बाइक्स और नई तकनीक वाली गाड़ियाँ।
  • EV सेगमेंट: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की एक बड़ी रेंज।
  • ऑन-द-स्पॉट सुविधा: गाड़ी की बुकिंग के साथ-साथ फाइनेंस, इंश्योरेंस और कागजी कार्रवाई एक ही जगह पर पूरी होगी।
पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ने की तैयारी राडा के वरिष्ठ पदाधिकारियों (कैलाश खेमानी, विवेक अग्रवाल और मुकेश सिंघानिया) के अनुसार, पिछले एक्सपो में 29,000 से अधिक वाहन बिके थे, जिससे सरकार को 800 करोड़ का GST राजस्व मिला था। इस बार 50% टैक्स छूट के कारण यह आंकड़ा पार होने की पूरी उम्मीद है।
अमर पारवानी (पूर्व अध्यक्ष, राडा), मनीष राज सिंघानिया, अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह और विवेक गर्ग ने कहा कि यह छूट न केवल ग्राहकों की बचत कराएगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था और ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी नई ऊंचाई देगी।

अपील: राडा परिवार ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस 'ऑटोमोबाइल महाकुंभ' का हिस्सा बनें और अपनी पसंदीदा गाड़ी भारी बचत के साथ घर ले जाएं।

No comments:

Post a Comment