पाली (SR Sandesh News) : भाजपा नेताओं ने बीते दिन प्रदेशस्तरीय चक्काजाम किया था। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का आरोप था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के शह पर नक्सलियों द्वारा सुनियोजित तरीके से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। पाली-तानाखार के पाली-डूमरकछार में कोसाबाडी के पास चक्काजाम 17/02/2023 को किया गया था। जिसको लेकर पाली पुलिस ने भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, भाजयुमो पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश कौशिक, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, भाजयुमो मण्डल महामंत्री विशाल मोटवानी के ऊपर धारा 147-IPC, 341-IPC के तहत एफआईआर किया।
No comments:
Post a Comment