श्रद्धांजलि सभा के दौरान नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष उमेश चंद्रा (बंटू) ने अटल चौक का सौंदर्यीकरण कर उसमें अटल जी की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि नगर विकास के लिए सब मिलकर काम करने के लिए सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर नगर पंचायत के पार्षदगण मुकेश अग्रवाल (पिंटू), विष्णु ताम्रकार (सोना), सावित्री श्रीवास, दीपक जायसवाल, पवन ध्रुव, रोहित प्रजापति सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा (बंटू), जितेंद्र माटे, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश कौशिक, बब्लू जायसवाल, संजय छाबड़ा, प्रभात दुबे, गौरव श्रीवास, राजेश देवनाथ, भाजयुमो महामंत्री विशाल मोटवानी, गोलू गुप्ता सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित रहें।
पाली में पहली बार कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने नगर विकास के लिए मिसाल प्रस्तुत करते हुए एक मंच पर आकर अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
No comments:
Post a Comment