Saturday, August 20, 2022

पाली : छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश समन्वयक बनाए गए सोना ताम्रकार

पाली (SR Sandesh News) : नगर पंचायत पाली के पार्षद विष्णु सोना ताम्रकार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग में विस्तार करते हुए 2 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश समन्वयक एवं 14 प्रदेश सह-समन्वयक की नियुक्ति की है। जिसमें नगर पंचायत पाली के सक्रिय पार्षद विष्णु सोना ताम्रकार को प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश समन्वयक बनाए जाने पर पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा, राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह, शैलेश सिंह, दीपक सोनकर, यशवंत लाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष उमेश चंद्रा, अनिल सिंह परिहार, सुरेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, रामनारायण कश्यप, नवीन कुमार सिंह, गणराज सिंह, नगर पंचायत के पार्षदगण सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सोना ताम्रकार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


No comments:

Post a Comment