Saturday, July 23, 2022

पाली : किसानों की समस्या को लेकर भाजपा ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

पाली (SR Sandesh News) : भारतीय जनता पार्टी एवं किसान मोर्चा मंडल पाली, हरदीबाजार एवं चैतमा के संयुक्त तत्वाधान में आज पाली सोसायटी के सामने किसानों की खाद्य समस्या, रासायनिक खाद्य की कालाबाजारी एवं अघोषित बिजली कटौती के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया साथ ही ज्ञापन देकर तीन दिवस के भीतर समस्या का निराकरण करने की मांग रखी गई।
उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार प्रारंभिक चरण से ही किसानों को प्रताड़ित कर रही है, किसानों के हक के खाद बीज की कालाबाजारी कर रहीं है और किसान प्राइवेट दुकान से खाद बीज लेने को मजबूर है, वहीं अघोषित बिजली कटौती से किसान अलग परेशान है।
पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की हर समस्या में भाजपा उनके साथ है और प्रदेश सरकार के खिलाफ हर आंदोलन में भाजपा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी, आज हुए धरना प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों ने सोसायटी में ताला जड़ दिया और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, जिला मंत्री भाजपा अजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पाली रोशन सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष हरदीबाजार हरीश थारवानी, मंडल अध्यक्ष चैतमा कृष्णा यदु, पुर्व नपं उपाध्यक्ष पंकज राजपाल, प्रदेश भाजयुमो सदस्य मुकेश कौशिक, प्रदेश भाजयुमो सोशल मीडिया सदस्य विभूति कश्यप, नेता प्रतिपक्ष नपं राजेश पारवानी, अनु जनजाति मोर्चा जिला मंत्री शिव प्रकाश कंवर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल पटेल, पूर्व अध्यक्ष चैतमा शुकालू राम प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम पटेल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स जिला उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष हरि साहू, मंडल उपाध्यक्ष चैतमा रामफल यादव, शिव ताम्रकार, जितेंद्र माटे, प्रयाग नारायण सांडिल्य, महेंद्र जायसवाल, अनिल जायसवाल, छोटू पटेल, सुधार सिंह कंवर, चैनदास, मोहित गुप्ता, विपिन कौशिक, बसंत सोनी, जेमरा सरपंच भंवर सिंह, कन्हैया यदु, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, चैतमा भाजयुमो अध्यक्ष बृजेश यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामावतार यादव, भाजयुमो दीपका अध्यक्ष सुजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो दीपक शर्मा, मंडल भाजयुमो महामंत्री तारकेश्वर पटवा, संजू जायसवाल, रितेश जायसवाल, वेद प्रकाश सोनवानी, शिवा जी राव, सौरभ श्रीवास, प्रभात दुबे, जय प्रकाश प्रजापति, विजय यदु, रामानंद कैवर्त, मदन दास, रामेश्वर वैष्णव, अखिलेश बैष्णव, गोविंद पटेल, नरेश यादव, देवेंद्र राजपूत, राहुल शर्मा, समीर जायसवाल, महेंद्र जगत, मंडल मंत्री भाजयुमो पाली योगेश यादव, घनश्याम पटेल, उमेश यादव, अमरनाथ यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment