Tuesday, August 17, 2021

पसान : भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए हिमांशु पाण्डेय

पसान (SR Sandesh News) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन कुमार साय की सहमति एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के अनुमोदन व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सोनी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के रिक्त मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा पसान मंडल के अध्यक्ष के पद पर हिमांशु पाण्डेय की नियुक्ति की गई। हिमांशु के नियुक्ति से समर्थकों में काफी उत्साह हैं।

No comments:

Post a Comment