पसान : भाजयुमो द्वारा लैंगा में "मैं हूँ बेरोजगार, रोजगार दो छत्तीसगढ़ सरकार" कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं से भरवाया गया फॉर्म - SR Sandesh News

Breaking

SR Sandesh News

The most reliable and fastest news network.

Wednesday, August 25, 2021

पसान : भाजयुमो द्वारा लैंगा में "मैं हूँ बेरोजगार, रोजगार दो छत्तीसगढ़ सरकार" कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं से भरवाया गया फॉर्म

पसान (SR Sandesh News) : भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पसान के ग्राम लैंगा में "मैं हूँ बेरोजगार - रोजगार दो छत्तीसगढ़ सरकार" कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं का फॉर्म भरवाया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारतमाता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया तदोपरांत भाजयुमो जिला मंत्री एवं पसान मंडल प्रभारी राजा डिक्सेना के प्रथम मंडल आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात भाजपा मंडल महामंत्री जनपद सदस्य प्रताप मरावी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता केशरवानी, भाजयुमो मंडल प्रभारी राजा डिक्सेना, संतोष प्रजापति, प्रकाश तिवारी, जमुना रजक एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय द्वारा बेरोजगार युवाओं को कार्यक्रम की जानकारी देकर उनका फॉर्म भरवाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला सोशल मीडिया संयोजक विभूति कश्यप, सारिसमार सरपंच तेजराम सरोटिया, प्रांशु कोरी, नौशाद खान, दीपक राजपूत, राहुल कुमार शर्मा, आशीष कुमार दुबे, ओम प्रकाश, भोलाराम यादव, गजेंद्र कुमार यादव, कोमल खैरवार, ओम प्रकाश गुप्ता, हरमंगल सिंह, स्वरूप सिंह, गणेश तिवारी, रेखा तंवर, अश्मिता तंवर, मनीषा यादव, चंद्रभान सिंह सहित अन्य कार्यकर्तागण एवं बेरोजगार युवा उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment