Friday, July 16, 2021

रायपुर : निगम, मंडल, आयोग की तीसरी सूची जारी, अटल श्रीवास्तव सहित कई नेताओं को मिला दायित्व, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर (SR Sandesh News) : छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम मंडल आयोग में नियुक्ति के लिए तीसरी सूची जारी की है। लंबे समय से ये सूची अटकी हुई थी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को निगम मंडल आयोग में बची हुई नियुक्तियों की सूची जारी करने के लिए कहा गया था। आलाकमान से मुहर लगने के बाद कल दूसरी सूची जारी किया गया था और आज तीसरी सूची जारी की गई है।


पर्यटन मंडल

अटल श्रीवास्तव पर्यटन मंडल के अध्यक्ष बनाए गए। चितरेखा साहू पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। नरेश ठाकुर और निखिल द्विवेदी पर्यटन मंडल के सदस्य बनाए गए हैं।


माटी कला बोर्ड

माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी को बनाया गया है। सोनूराम नाग, पुनीता प्रजापति, कुलवंत प्रजापति, कृष्णा चक्रधारी, बसंत चक्रधारी, खिलावन चक्रधारी को माटी कला बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।


राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और क्रेडा

आर एन वर्मा को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बनाया गया है। वहीं क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल और विजय साहू को बनाया गया है।


मछुआ कल्याण बोर्ड

मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र ढीमर बनाए गए हैं। मछुआ कल्याण बोर्ड के अन्य सदस्य के रूप में दिनेश फूटान, देव कुँवर निषाद, आर एन आदित्य, अमरिका निषाद, प्रभु मल्लाह, विजय ढीमर को नियुक्ति मिली है।


देखिए सूची :



No comments:

Post a Comment