Tuesday, July 6, 2021

दीपका : भाजयुमो मंडल दीपका द्वारा हवन-पूजन, वृक्षारोपण, मरीजों को फल वितरण कर तथा केक काटकर मनाया गया राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे का जन्मदिवस

दीपका (SR Sandesh News) : कोरबा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार रहे राज्य खाद्य आयोग (छत्तीसगढ़ शासन) के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे का जन्मदिवस भाजयुमो मंडल दीपका द्वारा अनेक कार्यक्रमों के बीच बड़े धूमधाम से मनाया गया। मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह के नेतृत्व में ज्योतिनंद दुबे के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं कुशल नेतृत्व की कामना के साथ बजरंग चौक दीपका स्थित हनुमान मंदिर में हवन पूजन करते हुए नगर में कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ।भाजयुमो दीपका के कार्यकर्ताओं ने जहां जन्मदिवस के अवसर पर वृहद स्तर में वृक्षारोपण किया वहीं अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरण किया।
साथ ही गरीबों को खिचड़ी खिलाकर श्री दुबे के लिए आशीर्वाद मांगा दिनभर चले इन कार्यक्रमों के बाद संध्याकालीन श्री दुबे के निवास स्थान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर ज्योतिनंद दुबे को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए उनके सफल राजनीतिक जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपका सूर्य प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद अरूनीश तिवारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश जयसवाल, भाजपा मंडल महामंत्री पंकज राठौर, भाजपा नेता विशाल अग्रवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह , पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास सोनी, भाजयुमो मंडल महामंत्री सौरभ गुरुद्वान, नवीन साहू, विकास सिन्हा, अमित यादव, गौरव सिंह, शुभम महतो, अनमोल महंत, सुधांशु परिहार, ऋषभ साहू, हेमंत कुमार, रीपक कुमार, गुलशन श्रीवास, सूरज पटेल, शोएब खान, विकास कुमार, दीपक दुबे, पारस कुमार, नीरज हरीनखेड़े, मानव कुमार, गोल्डी श्रीवास, अभिषेक तिवारी, दुर्गेश सिंह, अंशु खरे, सक्षम जयसवाल, विक्की राज, सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ आमजन उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment